भीम सा नर पैदा हो

unnamed.jpg111

पैदा हो तो भीम सा नर पैदा हो
एक नया आंबेडकर पैदा हो !!

सर झुकानेवाले तेरा सर क्या है
सर मे तेरे भीम का सर पैदा हो !!

झोपडो मे रहनेवाले लोगो की
उंचे उंचे नये नगर पैदा हो !!

दिल से मिले दिल वतन के लोगो के
ऐसे नये नर के असर पैदा हो !!

मारनेवालो के हात रोक सके
हो तो ऐसा यानी जिगर पैदा हो !!

शेर हो तो वामन तेरे शेरोसे
एक ही संसार का घर पैदा हो !!

वामनदादा कर्डक
[ मोहोळ ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


2 × = six